फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: धार के पूर्व राजा हेमेंद्र सिंह पंवार के बंगले की वाहन पार्किंग में लगी आग, जलकर खाक हुए महंगे वाहन

Sat, 13 Dec 2025 02:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार के हैप्पी वैली कॉलोनी स्थित पूर्व राजा स्व. हेमेंद्र सिंह पंवार के बंगले परिसर में देर रात टीनशेड में आग लग गई। आग में कई महंगे वाहन और ट्रैक्टर जल गए। दो फायर ब्रिगेड ने करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया। नुकसान लाखों में आंका जा रहा है।

विज्ञापन
आग में जल गए पार्किंग में खड़ वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार के पूर्व राजा स्व. हेमेंद्र सिंह पंवार के बंगला परिसर में देर रात अचानक आग लग गई। करीब तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना मिली थी। परिसर में ही वाहनों की पार्किंग को लेकर एक टीनशेड बना हुआ है, यहां से अचानक आग की लपटे निकलना शुरू हो गईं थीं। सबसे पहले बंगले पर निवास करने वाले कर्मचारियों ने पानी की मोटरों से आग बुझाने का प्रयास किया, किंतु वाहनों के कारण आग और बढ़ गई। सूचना मिलते ही दो फायर वाहन मौके पर पहुंचे और करीब पौन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण लाखों रुपये कीमत के वाहन जलने से पंवार परिवार को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर की आदर्श सड़क पर हैप्पी वैली कॉलोनी में स्व. हेमेंद्र सिंह पंवार का बंगला बना हुआ है। कुछ वर्षों पहले राजा रहे हेमेंद्र सिंह पंवार का निधन हो गया था। अब इस बंगले में परिवार सहित कर्मचारी रहते करते हैं। यहां पर मध्य रात्रि टीन शेड में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। 

ये भी पढ़ें- मोहन सरकार के दो साल: नदियों के बाद अब सड़कें बन रहीं प्रदेश की नई जीवन रेखा, 77 हजार 268 किमी का रोड नेटवर्क
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना में महंगी गाड़ियां जलकर खाक हो चुकी हैं। साथ ही ट्रैक्टर सहित टीनशेड जलने से भी नुकसान हुआ है। पंवार परिवार की ओर से कल रात में ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी गई थी। सूचना पर कोतवाली और नौगांव पुलिस टीम मौके पर रात में ही पहुंची। इधर पंवार परिवार की ओर से नुकसान होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


नौगांव थाना प्रभारी हीरु सिंह रावत इनका कहना है कि हैप्पीविला कॉलोनी में स्थित बंगले के टीनशेड में आग लगी थी। दो फायर वाहनों से आग पर काबू पाया गया था। नुकसान को लेकर परिवार की ओर से कोई जानकारी अभी थाने पर नहीं दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें