आईजी अनुराग ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिले में लगभग 8 हजार पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसमें सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स सहित विभिन्न कंपनियों की तैनाती शामिल होगी। दो-पहिया, चार-पहिया वाहनों और पैदल पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। शहरभर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और संवेदनशील क्षेत्रों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। आईजी ने स्पष्ट किया कि शहर की शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान धार पुलिस अधीक्षक (डीआईजी) मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर, नगर पुलिस अधीक्षक (IPS) सुजावल जग्गा, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, नौगांव थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
आईजी अनुराग ने ऐतिहासिक भोजशाला का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला