फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीथमपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार सुरक्षाकर्मी को कुचला; मौके पर ही दर्दनाक मौत

Wed, 01 Jul 2026 11:43 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

पीथमपुर के डाक बंगला चौराहे पर तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार की औद्योगिक नगरी पीथमपुर के व्यस्त डाक बंगला चौराहे पर बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। यहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। मृतक युवक अकोलिया चौराहे से पीथमपुर की ओर जा रहा था।

इसी दौरान डाक बंगला चौराहे के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राले ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गया। इसके बाद वह ट्राले के पिछले पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सेक्टर-1 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मृतक की पहचान कृष्णा कुमार (30), पिता पीताम्बर पटेल, निवासी पीथमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्णा कुमार पीथमपुर की ही एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी (सिक्योरिटी गार्ड) के पद पर कार्यरत थे।

ये भी पढ़ें- Bus Accident: हंस ट्रैवल्स की बसों का हादसों से पुराना नाता, फायर सेफ्टी में फेल, छेड़छाड़ में पकड़ाए ड्राइवर

पुलिस ने ट्राला जब्त कर मामला दर्ज किया

व्यस्त चौराहा होने के कारण हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए यातायात को जल्द ही सुचारू कर दिया। सेक्टर-1 थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच भी की जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार को लेकर गहरा आक्रोश है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें