फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: नाबालिग से अभद्रता के आरोप में एएसआई निलंबित, उज्जैन जाने के बजाय इंदौर पहुंचे, ड्यूटी में की लापरवाही

Mon, 16 Nov 2026 02:26 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

नाबालिग के अपहरण मामले की जांच के दौरान एएसआई की गंभीर लापरवाही और अभद्रता सामने आई है। जांच के लिए उज्जैन भेजे गए एएसआई के इंदौर चले जाने और थाने में नाबालिग से गाली-गलौज करने की शिकायत पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
निलंबित एएसआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार में नाबालिग के अपहरण मामले की जांच के दौरान एएसआई निलेश मालवीय की गंभीर लापरवाही और कथित अभद्रता सामने आई है। जांच के लिए उज्जैन भेजे गए एएसआई के इंदौर चले जाने और थाने में नाबालिग से गाली-गलौज करने की शिकायत हुई। सीसीटीवी फुटेज और जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

नाबालिग के अपहरण के मामले की जांच करने निकले एक एएसआई की कार्यप्रणाली को लेकर अब पुलिस महकमे में जमकर चर्चाएं हो रही है। जांच के लिए उज्जैन रवाना हुए एएसआई निलेश मालवीय रास्ते में ही इंदौर चले गए, जबकि उनके साथ गया आरक्षक अकेले उज्जैन पहुंचा। इतना ही नहीं थाने में नाबालिग के बयान के दौरान एएसआई ने उसके साथ कथित तौर पर अभद्रता की और गाली-गलौज तक कर दी। परिजनों की शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच की। थाने के सीसीटीवी फुटेज में भी एएसआई की हरकत सामने आने के बाद एसपी सचिन शर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया।

यह था मामला
जानकारी के अनुसार 9 नवंबर  को बीएनएस की धारा 137(2) के तहत नाबालिग के घर से लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई निलेश मालवीय को सौंपी थी। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाबालिग की तलाश कर रही थी। इसी सिलसिले में थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान के निर्देश पर एएसआई निलेश मालवीय और आरक्षक रुपेश कुमारावत को जांच के लिए उज्जैन रवाना किया गया था। 
विज्ञापन


जांच के लिए रवाना होने के कुछ घंटे बाद ही एएसआई निलेश मालवीय उज्जैन जाने के बजाय इंदौर चले गए। दूसरी ओर आरक्षक रुपेश कुमारावत अकेले ही उज्जैन पहुंच गया। इस घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची। इसी बीच नाबालिग लड़की और संबंधित युवक को लेकर परिजन खुद थाने पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें: कटनी में 12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का मुख्य आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, आठ दिन की रिमांड पर सौंपा, 6 अब भी फरार

बयान के दौरान की अभद्रता
10 नवंबर की रात करीब 11 बजे महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में नाबालिग के बयान लिए जा रहे थे। इसी दौरान एएसआई निलेश मालवीय कोतवाली थाने के कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे और नाबालिग के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगे। उस समय लड़की के परिजन भी मौजूद थे। उन्होंने एएसआई के इस व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई और इसकी शिकायत एसपी सचिन शर्मा से की। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन शर्मा ने थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान और सीएसपी योगेंद्र सिंह भदौरिया को जांच के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सबसे पहले नाबालिग से बातचीत कर उसके बयान लिए। लड़की ने एएसआई के अभद्र व्यवहार की पूरी जानकारी दी। वहीं आरक्षक रुपेश कुमारावत ने भी बताया कि उज्जैन जाने के दौरान एएसआई इंदौर में ही रुक गए थे और उसे अकेले उज्जैन जाना पड़ा। 
विज्ञापन


जांच के दौरान सीएसपी और थाना प्रभारी ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले। जांच प्रतिवेदन एसपी कार्यालय भेजा गया। इसके बाद एसपी सचिन शर्मा ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सूत्रों के अनुसार जांच के लिए उज्जैन रवाना होने के दौरान एएसआई निलेश मालवीय इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर ही उतर गए थे। यह भी जानकारी सामने आई है कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें