पढ़ाई के लिए घर से दूर रह रही छात्रा ने छात्रावास में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे इलाके को झकझोर दिया है। कस्तूरबा गांधी छात्रावास में हुई इस घटना ने छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जिले के बाग स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास में कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत एक छात्रा ने छात्रावास के ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के सामने आते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि छात्रा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने हादसे पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रा का निर्धारित कमरा दूसरा था, जबकि उसने किसी और कमरे में फांसी लगाई है। इससे छात्रावास प्रबंधन पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालात को नियंत्रित करने और जांच के लिए कुक्षी एसडीएम विशाल धाकड़, बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान सहित पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।