फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से बहस और गाली-गलौज, पूर्व पार्षद व भाजपा नेता समेत चार पर मामला दर्ज

Thu, 08 Jan 2026 03:57 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार में वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व पार्षद और भाजपा नेता द्वारा पुलिसकर्मियों से बहस और अभद्रता करने के बाद चार आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद और भाजपा नेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व पार्षद और भाजपा नेता सन्नी उर्फ विशाल राठौर सहित चार लोगों के खिलाफ वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से विवाद करने पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान जब एएसआई ने दस्तावेज दिखाने व चालानी कार्रवाई की बात कही, तो भाजपा नेता ने पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह था मामला

नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहन टॉकिज चौराहे पर एएसआई नानूराम हरवाल एसएएफ जवानों के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे भाजपा नेता विशाल राठौर तीन युवकों के साथ बाइक से गुजरे। बाइक पर तीन सवारी और चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिस पर पुलिस ने उन्हें रोका और दस्तावेज दिखाने को कहा।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: नर्सिंग होम पंजीयन के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश, हो जाए सतर्क; CMHO ने दी सख्त चेतावनी
विज्ञापन


चालानी कार्रवाई की बात सुनकर भाजपा नेता कथित रूप से नाराज हो गए और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। एएसआई के समझाने पर भी उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी दौरान स्थिति बिगड़ने पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस ने पूर्व पार्षद विशाल राठौर, सोहेल, अमना खान और मुसा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि चेकिंग के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें