फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: इंजीनियर ने स्वयं का गला रेता, ज्यादा खून बहने से हुई मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी सूचना

Thu, 19 Mar 2026 12:18 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

आज सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुद को घायल किया, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी से हुई है।
विज्ञापन
युवक ने खुद का गला रेता, ज्यादा खून बहने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में अल सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने खुद को चाकू से घायल किया, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को दी।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद चौपाटी पर सुबह करीब 6 बजे सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास एक चाकू मिला। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें युवक खुद को घायल करता हुआ नजर आया।

फुटेज के अनुसार युवक कुछ देर तक मौके पर खड़ा रहा और फिर खुद को चाकू से घायल किया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह पास ही बैठ गया, जहां अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Seoni News: घंसौर में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 76 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

मृतक की पहचान कुणाल जोशी के रूप में हुई है, जो पहले इंदौर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। करीब दो साल पहले पिता को पैरालिसिस होने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी और धार में रहकर उनकी देखभाल कर रहा था। परिवार में पिता और छोटा भाई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि युवक कुछ समय से परेशान था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें