फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar: पिल्ले से हैवानियत, चार लोगों ने पहले पत्थर मारे फिर उठाकर पटका, मौत होने पर झाड़ियों में फेंका

Thu, 29 Feb 2024 05:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार

सार

धार में बेज़ुबान पिल्ले से चार युवकों ने हैवानियत की है। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि बेज़ुबान पिल्ला बाहर सो रहा था। चारों युवक वहां पहुंचते हैं और पहले पत्थर से हमला कर बेज़ुबान कों अधमरा कर देते हैं। बाद में उसको उठाकर पटक-पटक कर मार देते हैं। 
विज्ञापन
धार के नालछा में पिल्ले को मारते युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के धार जिले में बेजुबान को दर्दनाक मौत देने का मामला सामने आया है। चार लोगों ने पिल्ले (कुत्ते के बच्चे) को पहले तो पत्थर मार-मारकर अधमरा कर दिया। फिर कई बार जमीन पर पटका, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसे झाड़ियों में फेंक दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला धार जिले के नालछा थाना अंतर्गत शासकीय मॉडल उमा माध्यमिक विद्यालय का है।  बेज़ुबान पिल्ले से चार युवकों की हैवानियत की घटना विद्यालय परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि बेज़ुबान पिल्ला बाहर सो रहा था। चारों युवक वहां पहुंचते हैं और पहले पत्थर से हमला कर बेज़ुबान कों अधमरा कर देते हैं। बाद में उसको उठाकर पटक-पटक कर मार देते हैं। पिल्ले के मर जाने के बाद भी हैवान उसको ज़मीन पर बारी बारी पटकते रहे। इतने से उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने बेज़ुबान कों झाड़ियों में फेंक दिया और वहां से भाग गए। 

प्राचार्य शासकीय उमा माध्यमिक विद्यालय नालछा द्वारा नालछा थाने पर आवेदन दिया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रांगण में 26 फरवरी शाम 7:20 पर अज्ञात आरोपियों ने छोटे से कुत्ते के पिल्ले को अमानवीय हिंसा करते हुए पटक पटक कर मार दिया। घटना विद्यालय प्रांगण में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अज्ञात आरोपियों पर पशु क्रूरता का मामला दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें