फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: कस्तूरबा हॉस्टल की छात्राओं का फूटा गुस्सा, रात में थाने पहुंचीं छात्राएं, वार्डन और पति पर गंभीर आरोप

Mon, 14 Sep 2026 02:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

डही के कस्तूरबा बालिका छात्रावास की छात्राओं ने वार्डन और उनके पति पर प्रताड़ना व दुर्व्यवहार के आरोप लगाया है। छात्राओं की शिकायत के बाद प्रशासन ने वार्डन अनीता भिड़े को निलंबित कर दिया और छात्रावास की जिम्मेदारी प्राचार्य अरुण कुशवाहा को सौंपी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना, डही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के डही में कस्तूरबा बालिका छात्रावास की करीब 60 से 70 छात्राएं रविवार रात थाने पहुंचीं और वार्डन अनीता भिड़े तथा उनके पति सरदार भिड़े पर प्रताड़ना व दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं की शिकायतों और विरोध के बाद प्रशासन ने वार्डन को निलंबित कर छात्रावास प्रबंधन का दायित्व प्राचार्य अरुण कुशवाहा को सौंप दिया है।

विज्ञापन


छात्राओं ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वार्डन के पति सरदार भिड़े छात्रावास परिसर में ही रहते हैं। छात्राओं का आरोप है कि वे अनुचित रूप से उनके कमरों में आ जाते थे और कई बार बाथरूम के दरवाजे भी खटखटाते थे। इस वजह से छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थीं। छात्राओं का आरोप है कि वार्डन के पति उन्हें जबरन अपने घर ले जाते थे। वहां उनसे झाड़ू-पोछा कराने, बर्तन साफ कराने और कपड़े धुलवाने का काम लिया जाता था। छात्राओं के अनुसार यह सिलसिला पिछले करीब एक साल से लगातार चल रहा था। छात्राओं ने वार्डन अनीता भिड़े पर भी बात-बात पर डांटने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा, टायर से गणित, टूटी टाइल्स से सीख रहे विज्ञान
विज्ञापन


भोजन व्यवस्था और नाश्ते को लेकर उठे सवाल
छात्रावास में खानपान की बदहाली को लेकर भी छात्राओं ने अपनी आवाज उठाई। छात्राओं का कहना है कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता था और सुबह का नाश्ता भी बंद कर दिया गया था। छात्राओं ने अधिकारियों को जानकारी दी कि गुरुवार के दिन नाश्ते में उन्हें सिर्फ केले दिए गए थे।

थाने पहुंची छात्राएं वार्डन और उनके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़ी रहीं। सूचना मिलने पर कुक्षी के एसडीएम आशीष अशोक पाटिल ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं की शिकायतें सुनीं। इसके बाद प्राचार्य अरुण कुशवाहा, बीआरसी मनोज दुबे और प्रभारी टीआई थानसिंह जमरा ने छात्राओं से आवेदन लेकर उन्हें समझाया और हॉस्टल वापस भेजा।
विज्ञापन


सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र सस्तिया भी डही पहुंचे और उन्होंने हॉस्टल की छात्राओं से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की। वहीं बीईओ अनिल मारू ने बताया कि छात्राओं से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें