फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: सात वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी नाबालिग ने किया यौन शोषण, खून से लथपथ हालत में पहुंचा था घर

Mon, 01 Jun 2026 10:43 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग लड़के ने सात साल के बच्चे का यौन शोषण किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मासूम का हुआ हॉस्पिटल में मेडिकल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की धरमपुरी तहसील के धामनोद थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के ने सात वर्षीय मासूम बालक के साथ यौन शोषण की गंभीर वारदात को अंजाम गया है। पीड़ित बालक के पिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए धामनोद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना 31 मई की रात की है। पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि रात करीब 8:15 बजे उनका सात वर्षीय बेटा पड़ोस में ही खेलने के लिए गया था। लगभग आधा घंटे बाद, रात 8:45 बजे मासूम बेहद घबराया और रोता हुआ घर लौटा। मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने खेलते समय उसके साथ गलत हरकत की। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया, उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया और उसे थप्पड़ मारे। आरोपी ने मासूम को धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसे जान से मार डालेगा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन कुकृत्य किया।

ये भी पढ़ें- फर्जी डॉक्टर कांड: भर्ती रैकेट का पर्दाफाश, भोपाल से दो गिरफ्तार; 3 लग्जरी कारें-नगदी सहित 45 लाख का माल बरामद
विज्ञापन


हो रहा था रक्तस्राव
परिजनों के अनुसार, जब बालक घर पहुंचा तो उसकी हालत अत्यंत गंभीर थी। उसके निजी अंग से भारी मात्रा में रक्तस्राव (ब्लीडिंग) हो रहा था और उसके कपड़ों पर भी खून के निशान थे। घटना का पता चलते ही आक्रोशित परिजन तुरंत आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद परिजन गंभीर हालत में बच्चे को लेकर सीधे धामनोद थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। धामनोद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है। तत्परता दिखाते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। चूंकि आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें