फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: उज्जैन दर्शन कर लौट रहे गुजरात के युवकों की कार पलटी, एक की मौत; दो लोग हुए घायल

Mon, 11 May 2026 02:15 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे गुजरात के तीन युवकों की कार बदनावर फोरलेन पर नागेश्वर के पास तेज रफ्तार में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
हादसे के दौरान कार हुई छत्तीग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदनावर तहसील के उज्जैन–बदनावर फोरलेन मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नागेश्वर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार तीनों युवक गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के निवासी हैं। वे उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। रविवार रात करीब 8 बजे जब उनकी कार नागेश्वर क्षेत्र के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित होकर कई बार पलट गया।

हादसे में जयदीपसिंह पिता छत्रसिंह झाला (31) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार शिशुपालसिंह पिता किशोरसिंह (30) और यश पिता सुभाष भाई डांगी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें:  सीएम यादव बोले- 'प्रोजेक्ट चीता' में रोज कीर्तिमान रच रहा एमपी; कुल संख्या हुई 57

सूचना मिलते ही जननी एक्सप्रेस के पायलट अनिरुद्ध जोशी और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को तत्काल सिविल अस्पताल बदनावर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद जयदीपसिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। सोमवार सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंप दिया गया। दोनों घायलों को आगे के उपचार के लिए सुरेंद्रनगर रेफर किया गया है। एक घायल को अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि दूसरे की हालत अपेक्षाकृत स्थिर बताई जा रही है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें