फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: खूंखार श्वान के हमले में मासूम गंभीर, सिर और चेहरे पर आए आठ टांके; दादी ने दिखाई हिम्मत

Thu, 26 Feb 2026 03:59 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धरमपुरी तहसील के पिपलाज गांव में 6 वर्षीय सलोनी पर आक्रामक कुत्ते ने हमला कर सिर जबड़े में जकड़ लिया। ग्रामीणों ने बचाया। गंभीर घायल बच्ची को धामनोद अस्पताल में भर्ती कर आठ टांके  लगाए गए।  
विज्ञापन
घायल बच्ची
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले की धरमपुरी तहसील के ग्राम पिपलाज में श्वान के हमले का मामला सामने आया है। 6 साल की मासूम घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान श्वान ने सिर को नोंचा हैं। घटना के दौरान बच्ची की दादी ने बड़ी हिम्मत दिखाई। बच्ची को बचाने के लिए वो कुत्ते से भिड़ गईं, तब तक ग्रामीणों ने आकर कुत्ते से बच्चे को छुड़ा लिया। बुजुर्ग मुन्नीबाई ने मासूम को अपने आंचल से स्नेह देते हुए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। दादी के अनुसार पागल श्वान पिछले कुछ दिनों से गांव में घूम रहा है, जिसके कारण हम बच्चों का ध्यान रखते हैं। किंतु सुबह के समय श्वान से सिर को पकड़ लिया था, बच्चीं को नहीं छुड़ाते तो श्वान मार डालता।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल धर्मांतरण मामला: अमरीन के घर से चलता था पूरा नेटवर्क, ब्लैकमेल और दबाव की साजिश भी उजागर; नया खुलासा

सिर को जबड़े में जकड़ा
जानकारी के अनुसार पिपलाज निवासी मासूम सलोनी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान एक आक्रामक कुत्ता वहां आ धमका और बिना किसी उकसावे के सलोनी पर झपट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते ने बच्ची के सिर को अपने जबड़े में दबोच लिया और उसे बुरी तरह रौंदने लगा। बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के लोग लाठियां लेकर दौड़े तब कहीं जाकर कुत्ता उसे छोड़कर भागा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों ने बमुश्किल उसकी जान बचाई। गंभीर हालत में बच्ची को धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसके चेहरे पर 8 टांके लगे है। लहूलुहान हालत में परिजन सलोनी को लेकर तत्काल धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. कार्तिक सिंह चौहान ने त्वरित उपचार शुरू किया। डॉक्टर चौहान ने बताया कि बच्ची के सिर और गले पर गहरे घाव थे। चेहरे पर आठ टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद से पिपलाज और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा और आक्रामक कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें