फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: नर्मदा तट पर नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में डूबे, ग्रामीणों ने दो की बचाई जान, एक लापता

Sat, 11 Apr 2026 06:45 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धरमपुरी के शीतला माता घाट पर नदी में नहाने उतरे तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने दो को जैसे-तैसे बाहर निकाल लिया लेकिन एक अब भी लापता है जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
लापता युवक की तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के धरमपुरी क्षेत्र में नर्मदा नदी तट स्थित शीतला माता घाट पर नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में जाने से डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत कर दो युवकों को बचा लिया, जबकि एक युवक लापता है, जिसकी तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव दल लगातार लापता युवक की तलाश में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धरमपुरी निवासी यशराज पिता बदरी, शिवपुरी निवासी गजेंद्र पिता शंकरलाल गुप्ता और पुनर्वास धरमपुरी निवासी राहुल पिता सीताराम निर्मल नहाने के लिए शीतला माता घाट पहुंचे थे। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने गजेंद्र और राहुल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया, जबकि यशराज लापता हो गया।

ये भी पढ़ें: Indore News: गाड़ी ने मारी टक्कर, ब्रिज से नीचे गिरा युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन


बचाव दल में आरक्षक रामेश्वर जमरे, सैनिक दिनेश फुलिया, सैनिक चैतन, सैनिक देवेंद्र, डायल 100 की टीम और कहार समाज के सदस्य शामिल हैं, जो लगातार युवक की तलाश में जुटे हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि तीन युवक नर्मदा नदी में नहाने आए थे और नहाते समय गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को बचा लिया गया है, जबकि यशराज, जो पगारा फाटा का निवासी है, लापता है और उसकी तलाश लगातार की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें