फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar: घर में घुसे बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाया, मारपीट के दौरान व्यापारी की मौत, आभूषण लूटकर फरार हुए आरोपी

Tue, 07 Apr 2026 04:03 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

ग्राम गोंदीखेड़ा में देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति को बंधक बनाया और बेरहमी से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी की हत्या कर दी और आभूषण लूटकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
घर में बिखरा सामान और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम गोंदीखेड़ा चरण में देर रात सनसनीखेज डकैती और हत्या की वारदात सामने आई है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर दंपति को बंधक बनाकर मारपीट की और विरोध करने पर व्यापारी की हत्या कर दी। बदमाश घर से लाखों रुपए के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजोद थाना क्षेत्र के गोंदीखेड़ा चरण गांव में रात करीब 1 से 2 बजे के बीच मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पिता लक्ष्मण पुरोहित के घर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने व्यापारी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा व्यापारी को बंधक बना लिया। पत्नी को अलग कमरे में बंद कर आरोपी लगातार मारपीट करते रहे और घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे व्यापारी देवकृष्ण की मौत हो गई। घटना के बाद उनकी पत्नी ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल सरदारपुर में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: निवाड़ी में नहर गहरीकरण में गड़बड़ी पर सख्ती, इंजीनियर के निलंबन के निर्देश; प्रभारी मंत्री ने लगाई फटकार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। सुबह से एएसपी पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मौके पर जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस उप-महानिरीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि गोंदीखेड़ा में हुई इस घटना के बाद पुलिस की टीमें सर्चिंग में जुटी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें