फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas: देवास में तेज बारिश के बीच नाले में गिरीं दो बालिकाएं, लोगों ने बचाई जान; टला बड़ा हादसा

Tue, 30 Jun 2026 10:12 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास में तेज बारिश के दौरान सूतार बाखल सब्जी मंडी चौराहे पर पानी से भरे नाले में स्कूटर सहित दो बालिकाएं गिर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद अधूरे नाला निर्माण और जलभराव पर सवाल उठे।

विज्ञापन
तेज बारिश के चलते गड्ढे में गिरी दो बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास में मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश के दौरान सूतार बाखल सब्जी मंडी चौराहे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारिश के पानी से लबालब भरे नाले में स्कूटर सहित दो बालिकाएं गिर गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश के कारण नाला पूरी तरह पानी से भर गया था, जिससे उसकी गहराई और किनारे का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया। इसी दौरान स्कूटर सवार दोनों बालिकाएं संतुलन खो बैठीं और नाले में जा गिरीं। घटना होते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में दोनों बालिकाओं को कोई गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने अधूरे पड़े नाला निर्माण कार्य पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि संबंधित स्थान पर लंबे समय से नाला निर्माण अधूरा है। बारिश के दौरान नाला पूरी तरह पानी से भर जाता है, जिससे उसकी वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन


पढे़ं:  राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष उज्जैन पहुंचे, दान चोरी के सवाल पर साधी चुप्पी; महाकाल के किए दर्शन

मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम और स्थानीय पार्षद बाली घोषी मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से नाले के आसपास बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों का भराव कार्य शुरू कराया गया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मंगलवार की तेज बारिश के बाद शहर के कई अन्य इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल चौराहा से अनाज मंडी के बीच ब्रिज के नीचे पानी भर जाने से लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, रामनगर ब्रिज के पास और मेंडकी रोड अंडरब्रिज के नीचे भी जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें