फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: खातेगांव विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित पलटी, तीन लोग थे सवार, कुसमानिया के घाट पर हादसा

Thu, 27 Feb 2025 10:37 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

पुलिस ने बताया कि कुसमानिया और कन्नौद के बीच घाट पर विधायक की गाड़ी पलट गई। गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल तीन लोग सवार थे, हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विधायक की गाड़ी पलटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले की खातेगांव विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा की स्कॉर्पियो गाड़ी कुसमानिया और कन्नौद के बीच घाट पर पलट गई। हालांकि, हादसे के समय विधायक गाड़ी में मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन


बताया गया कि ड्राइवर ने विधायक आशीष शर्मा को कन्नौद में छोड़ा था, जिसके बाद वह गाड़ी लेकर हतलाय और कतलाय चला गया। वहां से वह विधायक को लेने के लिए वापस कन्नौद जा रहा था, इस दौरान कुसमानिया घाट के समीप स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
 
गाड़ी पलटने की सूचना स्थानीय लोगों ने विधायक आशीष शर्मा को दी। सूचना मिलते ही  विधायक आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहुंचकर घायल ड्राइवर से चर्चा की। इस दौरान कन्नौद थाना प्रभारी और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल तीन लोग सवार थे, हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गौ 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें