कॉलोनी की पक्की सड़क तोड़े जाने को लेकर रहवासियों ने जताया आक्रोश
देवास शहर के मुखर्जी नगर क्षेत्र से लगी गीता श्री मेना श्री कॉलोनी के रहवासियों ने पक्की सड़क तोड़े जाने के विरोध में सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का प्रदर्शन के दौरान महिलाएं पुरुष और बच्चे भी इसमें सम्मिलित हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारी कॉलोनी के समीप स्थित एक निजी जमीन हैं वहां पर काम चल रहा है। हमारी जो सड़क है उसे भी निजी जमीन का बताकर तोड़ा गया है, यह रास्ता हमें बाहर जाने के लिए है। हमारा आवागमन का प्रमुख मार्ग बाधित हो गया है। इसी बात को लेकर कॉलोनीवासियों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।
ये भी पढ़ें-
Rajya Sabha Election Controversy: चुनाव आयोग से फिलहाल कोई जवाब नहीं, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस
वाहन चालकों और रहवासियों में हुई बहस
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क पर लाइन बनाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब कॉलोनी के रहवासी रास्ता बंद होने से परेशान हैं तो प्रशासन को उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। लोगों ने कहा कि उनका मुख्य मार्ग बंद होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं और बच्चों, बुजुर्गों तथा अन्य नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
रास्ता हुआ बंद तो रहवासी आए सड़क पर
रहवासियों का कहना था कि यदि उनके लिए आने-जाने का रास्ता बंद किया जाएगा तो वे भी अपनी समस्या को लेकर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। काफी देर तक चली समझाइश के बाद लोगों को शांत कराया गया। नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम कमिश्नर को भी अवगत करा दिया गया है अभी लोगों से चर्चा की गई है और चक्काजाम खुलवाया गया है।
कॉलोनी की पक्की सड़क तोड़े जाने को लेकर रहवासियों ने जताया आक्रोश
कॉलोनी की पक्की सड़क तोड़े जाने को लेकर रहवासियों ने जताया आक्रोश
कॉलोनी की पक्की सड़क तोड़े जाने को लेकर रहवासियों ने जताया आक्रोश