फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas Fire: देवास के नयापुरा में मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Sat, 21 Dec 2024 02:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

मध्य प्रदेश के देवास के नयापुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के देवास के नयापुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे का कारण और विस्तृत जानकारी की जांच जारी है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र में मदन सोलंकी का मकान है। शुक्रवार देर रात सोलंकी के मकान में भीषण आग लग गई।  इस हादसे में चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही नगर निगम दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। हादसे में मरने वाले में दिनेश कारपेंटर 35 वर्ष, गायत्री कारपेंटर 30 वर्ष, इशिका 10 वर्ष, चिराग 7 वर्ष बताए गए हैं।

 बताया जा रहा है कि दिनेश खुद की डेयरी चलाते थे। जिसका सेटअप उन्होंने मकान के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर बनाया हुआ था। ऊपर वो अपने परिवार के साथ रहते थे। हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों को कहना है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर बनी डेयरी में लगी और धीरे-धीरे इतना विराल रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें