फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देवास के कन्नौद में असिस्टेंट प्रोफेसर ने रंगोली मिटाई, प्रशासन ने तत्काल लिया एक्शन, जानें मामला

Tue, 01 Apr 2025 07:51 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास के कन्नौद से एक ऐसी घटना सामने आई, जहां शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ एक प्रोफेसर द्वारा भगवान की रंगोली को पैरों से मिटाने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रोफेसर पैरों से रंगोली मिटाते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
शासकीय महाविद्यालय, कन्नौद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के कन्नौद से एक ऐसी घटना सामने आई, जहां शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ एक प्रोफेसर द्वारा भगवान की रंगोली को पैरों से मिटाने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रोफेसर पैरों से रंगोली मिटाते नजर आ रहा है।

विज्ञापन



दरअसल, मामला कन्नौद के महाविद्यालय का है। जहां छात्रों द्वारा रंगोली बनाई गई थी, जिसके बाद आरोपी प्रोफेसर जैर अली रंगवाला ने भगवान की रंगोली को पैरों से मिटा दिया। हालांकि, रंगोली किस दिन और कार्यक्रम के दिन बनाई थी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले के सामने आने के बाद प्रभारी प्राचार्य प्रेमपाल की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रोफेसर जैर अली रंगवाला पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया गया है। थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार, प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही आरोपी प्रोफेसर जैर अली रंगवाला फरार है। उसके खिलाफ  पुलिस ने बीएनएस की धारा-298 और 196 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: MP कांग्रेस शुरू करेगी कार्यकर्ता पंचायत, संगठन को मजबूत करने की कवायद, PCC चीफ करेंगे प्रदेश का दौरा
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरोपी प्रोफेसर के विरुद्ध एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन और वीडियो के साथ प्रोफेसर के स्टेटस के विभिन्न स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं, जिन पर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने आपत्ति ली है। इधर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने भी इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। साथ ही जिला कलेक्टर ने भी जांच की बात कही है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने घटना को लेकर सहायक प्रोफेसर को हटाने की बात कही है। जहां उन्होंने कहा है कि मेरे मामले में संज्ञान आया है, जिसे लेकर कॉलेज के प्राचार्य से चर्चा की गई है। वहीं, वीडियो को देखने के बाद आगे की जांच भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अवैध रूप से संचालित अस्पताल सील, हॉस्पिटल में पदस्थ MD डॉक्टर का भाई कर रहा था संचालित
विज्ञापन


मामले को लेकर कन्नौद में एफआईआर दर्ज
असिस्टेंट प्रोफेसर के द्वारा रंगोली मिटाए जाने को लेकर और स्टेटस पर टिप्पणी किए जाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जहां पर प्राचार्य के विरुद्ध ज्ञापन दिया। वहीं, प्राचार्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग भी की थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और अब इसे लेकर आगे की जांच भी की जाएगी।

भोपाल तक पहुंचा मामला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जहां असिस्टेंट प्रोफेसर के विरुद्ध ज्ञापन दिया था। वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी गया था। अब मामले में मंत्री विश्वास सारंग में भी संज्ञान में लिया है और कहा है कि इस तरह की गतिविधियों पर संज्ञान लिया जाएगा। यदि प्राचार्य द्वारा कोई अपमान किया गया है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें