फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: तिरंगा यात्रा में तेज डीजे साउंड से भड़की मधुक्खियां, हमले में बच्चों-बुजुर्गों समेत 12 घायल

Fri, 14 Aug 2026 03:32 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देशभक्ति के गीतों के साथ निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में अचानक हड़कंप मच गया। तेज DJ साउंड से भड़की मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बच्चों और बुजुर्गों समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराते घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज DJ साउंड और कंपन से भड़की मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बच्चों और बुजुर्गों समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जिले में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान तेज डीजे साउंड से भड़की मधुमक्खियों ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। घटना में 12 से अधिक लोग मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। स्थानीय प्रशासन और प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: Indore News: हाईकोर्ट ने कहा- पांच साल से लापता महिलाओं और बच्चों के आंकड़े पेश करे सरकार
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देशभक्ति के गीतों की धुन पर तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। यात्रा में शामिल डीजे वाहन पर अत्यधिक तेज आवाज में संगीत बज रहा था। जैसे ही यात्रा एक पुराने पेड़ के समीप पहुंची, वहां मौजूद मधुमक्खियों का छत्ता डीजे के भारी कंपन और तेज आवाज से परेशान हो गया और अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रा में चल रहे लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले से यात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और तिरंगा ध्वज थामे कई लोग सड़क किनारे दुकानों तथा घरों में शरण लेने को मजबूर हो गए। हमले में बच्चों और बुजुर्गों सहित 12 से अधिक लोग बुरी तरह प्रभावित हुए। पुलिस और स्थानीय निवासियों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और निजी वाहनों के जरिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और अब सभी की हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक सहायता के बाद अधिकतर लोगों को घर भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें