फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: काजी जी! न्याय करो, नहीं तो थाना बदल लो... जीतू पटवारी ने टीआई की लगा दी क्लास, जानें मामला

Thu, 16 Jan 2025 02:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और थाना प्रभारी तहजीब काजी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जीतू पटवारी थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ धरने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक थाना प्रभारी तहजीब काजी को जमकर फटकार लगा रहे हैं। साथ ही उनके खिलाफ धरना देने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला देवास जिले के कन्नौद थाने के कुसमानिया का है, जहां दो पक्षों में किसी मामले को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद को लेकर एक शख्स अपनी फरियाद लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के पास पहुंचा। फरियादी ने पटवारी को बताया कि कन्नौद थाने में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। शिकायत सुनने के बाद जीतू पटवारी ने देवास एसपी पुनीत गहलोत को फोन कर कन्नौद थाना प्रभारी की शिकायत की और पूरे मामले से अवगत करवाया। इसके बाद उन्होंने कन्नौद थाना टीआई तहजीब काजी को फोन लगाया और उनकी जमकर क्लास लगाई। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात करते हुए पटवारी ने सख्त लहजे में कहा, "क्यों काजी जी, न्याय करो नहीं तो थाना बदल लो।  

पटवारी ने क्या कहा?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने थाना प्रभारी तहजीब काजी को फोन लगाकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सख्त लहजे में कहा, 'क्यों थाना प्रभारी जी, उस दिन मैंने आपके इशारों को समझ लिया था। आपके समझ में नहीं बनेगी। कुसमानिया में इन लोगों के साथ मारपीट हुई है। एक बच्चा भर्ती है, लेकिन आपने दूसरे पक्ष को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? किस कागज का इंतजार कर रहे हो? क्या आपको मृत्यु प्रमाण पत्र चाहिए? या तो आप न्याय करो या थाना बदल लो। जब मैं कन्नौद पहुंचा, तो सब आपकी शिकायत कर रहे थे। आपके खिलाफ बहुत शिकायतें हो गई हैं। अब मैं आपके खिलाफ धरना देने आ जाऊंगा।'
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और थाना प्रभारी तहजीब काजी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जीतू पटवारी थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ धरने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें