मेले में युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देवास जिले के हाटपिपलिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ में मेले के दौरान आरोपी दीपक भील और सुनील भील ने ग्राम आगेरा के रहने वाले कन्हैया पिता कमल लाल की हत्या कर थी। मामले की जांच के पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई थी। टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।