फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में वारसी नगर का युवक गिरफ्तार, गुजरात ATS साथ ले गई; घर पर लगा ताला

Sun, 05 Jul 2026 10:25 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास के वारसी नगर निवासी बिलाल को गुजरात एटीएस ने संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद परिवार घर छोड़कर चला गया। गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर बिलाल से जुड़े लोगों की जांच और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
आऱोपी के घर पर लटका ताला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास के वारसी नगर निवासी बिलाल नामक युवक को गुजरात एटीएस ने संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस की मदद से की गई। गिरफ्तारी के बाद एटीएस की टीम उसे अपने साथ गुजरात लेकर रवाना हो गई। बिलाल की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार के सभी सदस्य घर से गायब बताए जा रहे हैं। उनके मकान पर ताला लगा हुआ है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


पड़ोसियों के अनुसार, बिलाल का स्वभाव शांत था और वह आसपास के लोगों से अधिक मेलजोल नहीं रखता था। वह अपनी निजी जिंदगी तक ही सीमित रहता था। गिरफ्तारी के बाद मोहल्ले के अधिकांश लोग इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिलाल टाइल्स लगाने का काम करता था।

ये भी पढ़ें- कौन है बिलाल उर्फ अबू दुजाना? 5वीं तक पढ़ा, टाइल्स का काम किया, अब जैश मॉड्यूल से नाम जुड़ने का दावा
विज्ञापन


गुजरात एटीएस ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, गुजरात एटीएस की टीम अचानक देवास पहुंची और वारसी नगर स्थित बिलाल के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में देवास पुलिस ने भी सहयोग किया। पूछताछ के बाद एटीएस की टीम बिलाल को अपने साथ गुजरात लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन


हिंदू संगठन ने सौंपा ज्ञापन
बिलाल की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार युवक से जुड़े अन्य लोगों और उसकी कथित मदद करने वालों की भी निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।


देवास से गिरफ्तार बिलाल

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें