विधायक पवार के निवास पर चर्चा करते विजयवर्गीय
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को देवास पहुंचे। यहां आकर वे देवास विधायक गायत्रीराजे पवार के निवास आनंद भवन पैलेस पहुंचे। उनसे राजनीति व विकास कार्यों से जुड़ी चर्चा की। ओबीसी आरक्षण के मामले में विजयवर्गीय ने कहा कि ओबीसी को जितना आरक्षण मिलना चाहिए था,हम उससे ज़्यादा ओबीसी के लोगों को टिकट देंगे। इसलिए आरक्षण हमारे लिए मुद्दा नहीं है।
दरअसल मंगलवार को दोपहर को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय देवास पहुंचे। यहां आकर वे सीधे विजयवर्गीय के निवास पहुंचे। उन्होंने विधायक गायत्रीराजे पवार से विभिन्न मुद्दों पर बात की। देवास के विकास के मुद्दे पर भी चर्चा की। इस दौरान अन्य नेता भी मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा में विजयवर्गीय ने ओबीसी आरक्षण के मामले में कहा कि ओबीसी को जितना आरक्षण मिलना चाहिए था, हम उससे ज़्यादा हम ओबीसी के लोगों को टिकट देंगे। इसलिए आरक्षण हमारे लिए मुद्दा नहीं है। चुनाव भी हमारे लिए चुनौती नहीं है क्योंकि हमने काम किया है। नगरों का जो स्वरूप बदला है वह भाजपा की सरकार आने के बाद बदला है। कांग्रेस के समय के शहर और आज के समय के शहर में अंतर है। आप चाहे देवास देखो, इंदौर देखो या उज्जैन देखो। लोग खुद कहते हैं। देवास विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि कैलाशजी को हमेशा से देवास की चिंता रहती है और आज भी उन्होंने देवास के विकास कार्यो और समस्याओं को लेकर चर्चा की। विधायक पवार ने कहा कि वो कांग्रेस वाला मप्र था, ये भाजपा वाला मप्र है। इसमें सड़के हैं, पानी है, बिजली है। सभी सुविधाएं हैं।