फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: जैन तीर्थ पुष्पगिरि पर होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का किया जा रहा दावा

Sun, 27 Mar 2022 06:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

इंदौर-भोपाल रोड स्थित जैन तीर्थ पुष्पगिरि पर 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पंच कल्याणक महोत्सव होगा। इसमें देशभर के जैन संत शामिल होंगे। यहां पर 21 फीट की पद्मप्रभु पद्मासन की प्रतिमा स्थापित की गई है जो विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बताई जा रही है।
विज्ञापन
पद्मप्रभु पद्मासन की प्रतिमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल रोड स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ पुष्पगिरि पर पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। 4 अप्रैल से 10 अप्रैल आयोजन होगा। यहां पर 21 फीट की पद्मप्रभु पद्मासन की प्रतिमा स्थापित की गई है जो 72 फीट की वेदी पर है। यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बताई जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल पुष्पगिरि जैन समाज का प्रमुख तीर्थ है। गणाचार्य पुष्पदंत सागरजी की प्रेरणा से इस तीर्थ का निर्माण हुआ। देशभर से जैन समाज के लोग यहां पहुंचते हैं। समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते हैं। इसी क्रम में पुष्पगिरि जैन तीर्थ पर 4 से 10 अप्रैल तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। जानकारी देते हुए क्रांतिवीर मुनि प्रतीकसागर महाराज ने बताया कि पुष्पगिरि तीर्थ प्रणेता गणचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के आशीर्वाद एवं संस्कार प्रणेता मुनि सौरभ सागर महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में मात्र 22 माह में 72 फीट की वेदी पर 21 फीट के भगवान पदम प्रभु पद्मासन प्रतिमा एवं स्वर्ण वर्ण सीप के आकार का आकर्षक मंदिर बना है। इसमें 13 फीट की मनोहारी भगवान पुष्पदंत की पद्मासन प्रतिमा का निर्माण किया गया है। इसका भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 4 से 10 अप्रैल तक पुष्पगिरि तीर्थ पर होगा । समाजजन ने बताया कि पंचकल्याणक में आचार्य प्रणाम सागर महाराज,  क्रांतिवीर मुनि प्रतीक सागर महाराज, मुनि प्रगल्प सागर महाराज का सान्निध्य व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 4 अप्रैल को ध्वजारोहण एवं 201 सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा मस्तक पर मंगल कलश धारण कर विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। 5 अप्रैल को गर्भ कल्याणक, 6 अप्रैल को जन्म कल्याणक एवं भव्य जन्म कल्याणक जुलूस निकलेगा। इसमें हाथी, घोड़े आकर्षक झांकियां सम्मिलित होंगी। 7 अप्रैल को दीक्षा कल्याणक, 8 अप्रैल को केवल ज्ञान कल्याणक, 9 को अप्रैल मस्तकाभिषेक, 10 अप्रैल को मोक्ष कल्याणक एवं पंचाचार्य आचार्य पदारोहण महोत्सव आदि अनेकों कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव में प्रमुख पात्र सौधर्म इन्द्र प्रणय जैन कनिका जैन बाहुबली एनक्लेव दिल्ली, भगवान के माता पिता जागेश जैन मीना जैन लखनऊ, कुबेर इन्द्र मनोज जैन बबीता जैन पुष्पांजलि दिल्ली, यज्ञ नायक इंद्र नरेंद्र कुमार सेठी, मुन्नी जैन बाराबंकी उत्तर प्रदेश आदि प्रमुख पात्र होंगे। इस महोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,  सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक सज्जन सिंह वर्मा, गायत्रीराजे पवार, राणा विक्रम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें