फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: सीएम शिवराज ने ग्राम चिड़ावद में की बूथ विस्तारक अभियान की शुरुआत, बताया अभियान का उद्देश्य

Fri, 21 Jan 2022 08:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को देवास जिले में थे। उन्होंने सोनकच्छ विधानसभा के अंतर्गत टोंकखुर्द नगर मंडल के बूथ क्रमांक 25 चिड़ावद में भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान की शुरुआत की। 
विज्ञापन
Dewas: मुख्यमंत्री ने देवास के ग्राम चिड़ावद में बूथ विस्तारक अभियान की शुरुआत की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को देवास जिले में थे। उन्होंने सोनकच्छ विधानसभा के अंतर्गत टोंकखुर्द नगर मंडल के बूथ क्रमांक 25 चिड़ावद में भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्यकताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी अपने पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष को "संगठन पर्व" के रूप में मना रही है, जिसके तहत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से प्रदेशभर में हर बूथ पर प्रवास कर रहे हैं। इसी योजना के अंर्तगत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विस्तारक के रूप में सोनकच्छ विधानसभा के बूथ क्रमांक 25 पर पहुंचे थे।
 
मुख्यमंत्री चौहान ने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं से सभी वर्गों के भाई-बहनों को जोड़ने एवं हितग्राहियों की सूची बनाने, आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करवाने तथा बूथ से संबंधित विभिन्न कार्यों के विषय में चर्चा कर शासन की योजनाओं का जनता को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

 
सीएम ने चिड़ावद में दत्त मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के कल्याण और जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर देवास के सांसद महेंद्र सोलंकी और मध्यप्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष आलोक शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें