फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक क्लियर नहीं होने पर किसान ने बैंक में ही पी लिया जहर

Sun, 18 Dec 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक किसान ने कैश नहीं मिलने पर बैंक में ही कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह लगभग एक महीने से कैश निकालने के लिए बैंक का चक्कर काट रहा था। किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


किसान राधेश्याम प्रजापत ने सेंट्रल बैंक की नारायणगढ़ शाखा में फसल बेचने से प्राप्त हुआ 25, 141 रुपये का चेक पिछले महीने खाते में भुगतान के लिए डाला था। उसे चेक का भुगतान नहीं मिलने से परेशान किसान ने अपने साथ लाई बोतल से बैंक में ही कीटनाशक दवा पीना शुरू कर दिया। हालांकि, वहां उपस्थित लोगों ने उसे रोक लिया।

प्रजापित ने बताया कि शनिवार को चेक का भुगतान के लिए बैंक पहुंचा तो बैंक ने कैश देने से इनकार कर दिया।  पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें