फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ अभयारण्य में मिला बाघ का शव, एक महीने में तीसरी घटना

Sat, 02 May 2020 07:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया (मप्र)
विज्ञापन
बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में शनिवार को एक बाघ मृत पाया गया है। मृत बाघ की आयु आठ माह बताई जा रही है। बीते एक महीने में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में बाघ की मौत का यह तीसरा मामला सामने आया है।

विज्ञापन


अभयारण्य के उप संचालक अनिल शुक्ला ने बताया कि शनिवार सुबह खितौली वन क्षेत्र में गश्ती दल को बाघ का शव मिला। उन्होंने बताया कि स्थितियों से यह लग रहा है कि किसी वयस्क बाघ ने इसे शुक्रवार की रात आपसी संघर्ष में मार दिया।  

बता दें कि इससे पहले 22 अप्रैल को अभयारण्य की पनपाथा पभर रेंज में एक बाघ का शव मिला था। इस बाघ की आयु 10 साल थी और उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। वहीं, नौ अप्रैल को खितौली में ही चार माह के बाघ का शव मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें