फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे बाप रे: मटन का पहला निवाला और दिखा मरा हुआ चूहा, खंडवा के 25 साल पुराने होटल पर गंभीर आरोप; जांच शुरू

Sat, 08 Aug 2026 07:03 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में एक होटल से मंगाए गए मटन कोल्हापुरी में कथित तौर पर चूहे के अवशेष मिलने का मामला सामने आया। खाना खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
मटन में निकला चूहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा शहर में एक होटल से मंगाए गए खाने में कथित तौर पर मरे हुए चूहे के अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, खानशावली क्षेत्र के एक परिवार ने शुक्रवार रात कहारवाड़ी स्थित होटल बिस्मिल्लाह से मटन कोल्हापुरी ऑर्डर किया था। घर पहुंचने के बाद जब परिवार खाना खाने बैठा तो एक बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। इसके बाद परिजनों ने खाने की जांच की। उनका आरोप है कि मटन कोल्हापुरी में मरे हुए चूहे के अवशेष मिले। परिवार का कहना है कि चूहे का आधा शरीर गायब था, जबकि पूंछ और शरीर के अन्य हिस्से खाने में साफ दिखाई दे रहे थे। यह देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल
पीड़ित युवक इरफान खान ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है। सूचना मिलने के बाद खाद्य अधिकारी राधेश्याम गोले की टीम होटल पहुंची और मटन कोल्हापुरी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।

पढ़ें: आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम, पारंपरिक वेशभूषा में थिरके ग्रामीण; सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना

खाद्य अधिकारी ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाने में मिला पदार्थ क्या था। यदि जांच में खाद्य पदार्थ मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो होटल संचालक के खिलाफ एफएसएसएआई अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर होटल का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


होटल संचालक ने आरोपों से किया इनकार
होटल संचालक अकील शाह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से सभी नियमों का पालन करते हुए होटल चला रहे हैं। उनके अनुसार, यह होटल की छवि खराब करने की साजिश हो सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

लोगों में नाराजगी
घटना के बाद शहर में होटल और ढाबों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर लोगों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर भी खाद्य विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में होटलों पर भीड़ बढ़ने के कारण प्रशासन को नियमित जांच और छापेमारी करनी चाहिए। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें