फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: रेत रॉयल्टी विवाद में चेक पोस्ट पर फायरिंग ने ली एक की जान, तीन घायल, मुख्य आरोपी फरार

Sat, 24 Jan 2026 05:47 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

रेत रॉयल्टी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने शुक्रवार रात खूनखराबे का रूप ले लिया। चेक पोस्ट पर हुए हमले के दौरान चली गोली से एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में रेत रॉयल्टी चेक पोस्ट पर फायरिंग, एक की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सरसई थाना अंतर्गत गांव मुस्तरा में शुक्रवार रात रेत रॉयल्टी चेक पोस्ट पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुस्तरा गांव में शिवा कॉपरेशन रेत कंपनी का रॉयल्टी चेक पोस्ट संचालित है, जहां छत्रपाल सिंह और राज प्रताप सिंह राजावत कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। इनका कुछ दिन पहले सलेतरा निवासी अजय झा से ट्रैक्टर की रॉयल्टी को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात अजय झा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ चेक पोस्ट पर पहुंचा और कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: Bhopal News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती, बिलखिरिया क्षेत्र में मचा हड़कंप
विज्ञापन


आरोपियों ने लाठी-डंडों से चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग में चेक पोस्ट के पास रहने वाले अमर सिंह राजपूत के सीने में गोली लग गई। गोली लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अमर सिंह को गंभीर हालत में उपचार के लिए झांसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सरसई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। भांडेर एसडीओपी पूनमचंद्र यादव ने बताया कि आरोपी अजय झा और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें