फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दतिया में बेखौफ बदमाशों का कहर, पूर्व बसपा प्रत्याशी की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 22 Jan 2026 04:00 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया जिले में बदमाशों ने बसपा नेता लोकेन्द्र सिंह अहिरवार की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि पार्टी के बहाने ले जाकर मारपीट की गई और वीडियो वायरल किया गया। सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज आरोपियों पर बड़ौनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
दतिया में बसपा नेता से मारपीट का वीडियो सामने आया है। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने खुलेआम एक नेता की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित नेता घायल अवस्था में बड़ौनी थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी आपबीती बताई। इस वारदात ने दतिया में अपराधियों के बढ़ते हौसले और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित की पहचान कमथरा ग्राम निवासी लोकेन्द्र सिंह अहिरवार के रूप में हुई है, जो जिले में ‘नेताजी’ के नाम से पहचाने जाते हैं। बताया गया है कि उनके शरीर पर लाठियों के गहरे निशान थे और मारपीट के कारण पूरा शरीर लाल पड़ चुका था। लोकेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि राजा जाटव नामक व्यक्ति, जो उनका पूर्व परिचित है, पार्टी के बहाने उन्हें गांव के बाहर ले गया और वहां अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट की।

पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने न केवल उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया, बल्कि मारपीट के दौरान वीडियो भी बनाए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद जिले में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dhar Bhojshala: बसंत पंचमी और जुमे की नमाज के बीच धार के धैर्य की परीक्षा, इतिहास के कड़वे जख्म बढ़ा रहे चिंता
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकेन्द्र सिंह अहिरवार ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर दतिया विधानसभा से पिछला चुनाव भी लड़ा था। वे सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहते हैं और हाल ही में उन्होंने भीम आर्मी के नेताओं के खिलाफ एक पोस्ट साझा की थी। बताया जा रहा है कि इसी पोस्ट से नाराज होकर राजा जाटव ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और पिटाई के बाद उनसे चंद्रशेखर और मायावती के नाम से माफी भी मंगवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ौनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ौनी थाना प्रभारी दिनेश राजपूत का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें