दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान से 48 घंटे पहले सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिले में एक पिंक बूथ भी बनाया गया है, जहां मतदान की पूरी प्रक्रिया महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी में संपन्न होगी। मतदान दलों को पोलिंग सामग्री का वितरण शुरू हो चुका है और सभी टीमों को समय पर अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर 5 से 10 सीआरपीएफ जवान तैनात रहेंगे। इनके अलावा मध्य प्रदेश पुलिस और विशेष सशस्त्र बल (SAF) के जवान भी ड्यूटी पर रहेंगे। संवेदनशील और सीमावर्ती मतदान केंद्रों पर मोबाइल पार्टियां और क्विक रिस्पांस टीमें लगातार गश्त करेंगी। महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
पढे़ं: मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसान आंदोलन, भोपाल पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका मार्च
क्या बोले कलेक्टर?