फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: दतिया में आसमान से बरसी आफत, कई गांव में पानी में डूबी धान की फसलें

Tue, 28 Oct 2025 07:17 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

जिले के कई गांव बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते खेतों में कटी हुई धान की फसलें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्वालियर चंबल अंचल में 24 घंटे से हो रही बारिश से फसल बर्बाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। जिले के कई गांव बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते खेतों में कटी हुई धान की फसलें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार राजस्व विभाग को स्थिति की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों का आरोप है कि अधिकारी हर बार सिर्फ खानापूर्ति करने आते हैं और वास्तविक नुकसान का सही आकलन नहीं करते। गांव के किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत और उम्मीदों की पूरी फसल इस बारिश में तबाह हो गई है। अब उनके सामने सबसे बड़ा सवाल है कि परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे। खेतों में भरा पानी निकलने का नाम नहीं ले रहा, जिससे अगली फसल की बुवाई पर भी संकट गहराता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश, तिघरा डैम के गेट खोले, आसपास के गांवों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल मौका मुआयना कर उचित मुआवज़े की मांग की है ताकि वे दोबारा अपने खेतों में खड़े हो सकें। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता तो वे सामूहिक रूप से जिला मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन करेंगे।अगोरा गांव के हालात यह साफ दर्शाते हैं कि प्राकृतिक आपदा से जूझते किसान आज भी राहत और सुनवाई के इंतज़ार में हैं, जबकि उनकी फसलें खेतों में सड़ने लगी हैं।

ग्वालियर चंबल अंचल में 24 घंटे से हो रही बारिश से फसल बर्बाद

 

ग्वालियर चंबल अंचल में 24 घंटे से हो रही बारिश से फसल बर्बाद

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें