फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: कन्याभोज के लिए आई मासूम से दुष्कर्म, झाड़ियों में ले जाकर चाचा ने की हैवानियत

Sun, 28 Sep 2025 09:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके मुंहबोले चाचा रवि अहिरवार ने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में कन्याभोज के निमंत्रण पर आई एक दस वर्षीय मासूम बालिका के साथ मुंहबोले चाचा ने गलत काम किया। आरोपी बालिका को बहला फुसलाकर नहर की पुलिया के पास ले गया, जहां झाड़ियों में आरोपी ने मासूम के साथ हैवानियत की। बालिका की मां ने शनिवार को दुरसड़ा थाना पहुंचकर शिकायत दी।
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि वह अपने पति की बाइक पर एक बेटी और एक बेटे के साथ अपने रिश्तेदार के घर पर खाना खाने जा रही थी। दूसरी बेटी को उसने मुंह बोले देवर रवि अहिरवार पिता रमेश अहिरवार की बाइक पर बैठा दिया। वह भी वहीं पर जा रहा था जहां उसे जाना था। उसके पति भाण्डेर में एक परिचित के घर पर रुक गए, जबकि रवि अहिरवार आगे निकल गया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में ममेरी बहन पर पत्नी को भगाने का आरोप, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में रवि अहिरवार ने नहर की पुलिया के पास बाइक रोक दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके मुंहबोले चाचा रवि अहिरवार ने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे यह कहकर धमकी दी कि यदि उसने जुबान खोली तो वह मारकर नहर में फेंक देगा। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार एवं पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें