फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia: नगर पालिका कर्मी के बेटे को मारी गोली, ग्वालियर रेफर, लाइट ठीक कराने के बहाने ले जाकर बोला हमला

Thu, 02 Apr 2026 09:00 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया

सार

घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल दतिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
युवक में मारी गोली। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़पुरा- भांडेर रोड पर गत रात्रि एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। नाजुक हाल में युवक को ग्वालियर रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


भेड़पुरा भांडेर रोड दतिया निवासी भरत सोनी ने बताया कि वह नगर पालिका दतिया से ड्यूटी कर एक अप्रैल की शाम 7.30 बजे घर लौटा था। रात लगभग 9.30 बजे कली वंशकार निवासी भेड़पुरा उसके घर आया और उसके बेटे अभय को लाइट ठीक कराने की बात कहकर अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद परिजनों को पता चला कि आरोपी कली वंशकार ने अभय को गोली मार दी। अभय घायल अवस्था में तपसी घाट के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी ने पैसे के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से कट्टे से गोली चला दी। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल दतिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें