आरोपी के कब्जे से एक कार, एक वर्दी जिस पर 3 स्टार लगे, लेटर पैड जब्त किए गए। कारोबारी प्रियांश सिंघल से आरोपी ने फर्जी अधिकारी बनकर अलग-अलग किस्तों में 29 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की थी।
थाना सिविल लाइन प्रभारी वैभव गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ नकली एंटी करप्शन अधिकारी को धर दबोचा। आरोपी ने सोने की पर्ची के रुपए के हिसाब के नाम पर फर्जी एंटीकरप्शन अधिकारी बनकर फरियादी प्रियांश सिंघल के साथ 29 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की थी।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से एक कार, एक वर्दी जिस पर 3 स्टार लगे, लेटर पैड जब्त किए गए। कारोबारी प्रियांश सिंघल से आरोपी ने फर्जी अधिकारी बनकर अलग-अलग किस्तों में 29 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर झिरका बाग दतिया से आरोपी मनीष गुबरेले निवासी ग्राम अमीटा थाना एट जिला जालौन को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।