फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia: अवैध रेत भंडारण पर दतिया प्रशासन की कार्रवाई, मौके पर जाकर कराया नष्ट

Fri, 26 Jun 2026 08:56 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया

सार

पुलिस और खनिज विभाग टीम ने ग्राम गुढ़ा के समीप कल्याणपुरा मार्ग पर अवैध रूप से संग्रहित रेत के भंडारण पर छापामार कार्रवाई करते हुए नष्ट कराया है। 
विज्ञापन
अवैध रेत भंडारण को नष्ट करता प्रशासन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद में अवैध रेत खनन व भंडारण पर दतिया प्रशासन सख्त हो गया है। अलग-अलग टीमें बनाकर खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना दुरसड़ा प्रभारी सविता शर्मा मुखबिर से अवैध रेत भंडारण की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस बल एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता प्रभारी रामसिया गौड़ ने ग्राम गुढ़ा के समीप कल्याणपुरा मार्ग पर अवैध रूप से संग्रहित रेत के भंडारण पर छापा मार कार्रवाई की। मौके पर जांच के दौरान रेत का भंडारण नियमों के विपरीत मिला। पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से उक्त अवैध रेत भंडारण को नष्ट करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें