फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया उपचुनाव: संपत्ति में भाजपा प्रत्याशी से 11 गुना आगे कांग्रेस के घनश्याम सिंह, हलफनामे में हुआ खुलासा

Tue, 14 Jul 2026 12:04 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों के शपथ-पत्रों में उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने 20.08 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने 1.79 करोड़ रुपये की संपत्ति का उल्लेख किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
शपथपत्र के आधार पर दोनों प्रत्याशी करोड़पति, दिखा बड़ा अंतर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों के साथ लगे शपथ-पत्रों ने दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति का पूरा ब्योरा सामने रख दिया है। आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह, भाजपा के आशुतोष तिवारी से संपत्ति के मामले में काफी आगे हैं।
विज्ञापन


दतिया राजघराने के मुखिया और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति करीब 20.08 करोड़ रुपये बताई है। इसमें साढ़े तीन करोड़ से अधिक की कृषि भूमि और ढाई करोड़ की गैर-कृषि भूमि शामिल है। इसके अलावा उनके पास शहर में कई कमर्शियल बिल्डिंग्स भी हैं।

आशुतोष तिवारी ने अपनी संपत्ति 1.79 करोड़ रुपये घोषित की
नकदी के मामले में उनके पास 1.80 लाख रुपए हैं। उन पर बैंकों का 5.63 लाख रुपए का कर्ज भी दर्ज है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपनी संपत्ति 1.79 करोड़ रुपए घोषित की है। यह घनश्याम सिंह की संपत्ति से लगभग 11 गुना कम है। उनके पास 1 लाख 54 हजार 500 रुपये नकद हैं और बैंकों का 11.83 लाख रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन


लेकिन यहां ट्विस्ट आता है। पत्नी की संपत्ति में बाजी आशुतोष ने मार ली। उनकी पत्नी कल्पना तिवारी के नाम करीब 1.76 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें अकेले 1.31 करोड़ रुपये की कृषि भूमि शामिल है। जबकि घनश्याम सिंह की पत्नी के पास 84.17 लाख रुपये की संपत्ति है। कीमती धातु के मामले में भी दोनों प्रत्याशियों की पत्नियां अपने पतियों से आगे निकलीं। घनश्याम सिंह के पास 240 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 580 ग्राम सोना है।

ये भी पढ़ें- Datia By Election: भाजपा या कांग्रेस किधर रुख करेंगे नाराज चल रहे अवधेश नायक? जानें अपनी पोस्ट पर क्या लिखा

जिले में कुल 32 नामांकन दाखिल हुए
इधर आशुतोष तिवारी के पास 80 ग्राम सोना है और उनकी पत्नी कल्पना के पास 312 ग्राम सोना दर्ज है। हलफनामे के अनुसार घनश्याम सिंह के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने खुद को आपराधिक रिकॉर्ड से मुक्त बताया है। सोमवार को नामांकन की अंतिम तारीख थी। मंगलवार 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जिले में कुल 32 नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें से कई प्रत्याशियों ने एक से अधिक पर्चे भरे हैं। आशुतोष तिवारी ने 2, घनश्याम सिंह ने 3 और दामोदर ने 2 नामांकन जमा किए हैं।
विज्ञापन


नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 जुलाई
नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 जुलाई है। इसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों के नाम फाइनल होंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया में यह चुनाव विकास बनाम विरासत के साथ-साथ अमीर बनाम आम की लड़ाई भी बन सकता है। एक तरफ राजघराने से ताल्लुक रखने वाले करोड़पति उम्मीदवार हैं, तो दूसरी तरफ अपेक्षाकृत कम संपत्ति वाले लेकिन संगठन से जुड़े चेहरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें