फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रेत से भरे ट्रैक्टर का कहर, यहां बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत; दो साल की बच्ची घायल

Thu, 12 Mar 2026 07:50 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी दो साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो वर्षीय मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सेवड़ा-दतिया रोड पर रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सदका निवासी भूपेंद्र परिहार पुत्र राजेंद्र प्रसाद परिहार अपनी पत्नी रोशनी परिहार और दो वर्षीय बेटी रुचि के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी खेरोना की रेत खदान से रेत भरकर आ रहे सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपेंद्र परिहार और उनकी पत्नी रोशनी परिहार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो वर्षीय बेटी रुचि गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: इंदौर के किशोर ने प्रेमानंद महाराज के लिए छोड़ा घर, गुमशुदगी दर्ज; बरामद हुए पत्र में लिखा ये भावुक संदेश

सूचना मिलने पर इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए इंदरगढ़ पीएम हाउस में रखवाया गया है।

एसडीओपी अजय चानना ने बताया कि रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से बाइक को टक्कर मारी थी, जिससे पति-पत्नी की मौत हो गई और उनकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें