फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बेसहारा लोगों का अंतिम संस्कार करने आगे रहती है युवाओं की यह टीम, विधि-विधान से करते हैं हर काम

Tue, 29 Apr 2025 06:44 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

टीम के सदस्य जेपी मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था का कार्य गैर राजनीतिक रहता है। जब भी कभी ऐसी सूचना मिलती है तो हम उस व्यक्ति को अपने परिवार का सदस्य मानकर सेवा करते हैं। 
विज्ञापन
अंतिम संस्कार करते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर के युवाओं की एक टीम बेसहारा लोगों का अंतिम संस्कार करने का बीड़ा उठाए है, जो बहुत पुण्य का काम है। क्योंकि जिसका कोई नहीं होता, उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने कोई आगे नहीं आता। लेकिन यह युवा उस व्यक्ति को अपने परिवार का सदस्य समझकर उसकी शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार करते हैं। अभी तक यह लोग दर्जनों लोगों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को दमोह के बजरिया वार्ड नंबर चार में रहने वाली बेसहारा महिला फूलबाई रैकवार का अंतिम संस्कार किया गया। यह वृद्ध महिला वार्ड में अकेले ही रहती थी, उनके कोई रिश्तेदार नहीं थे। सोमवार की रात में उनका निधन हो गया। जब वार्ड के लोगों को बेसहारा महिला के निधन की खबर लगी। तब स्थानीय युवाओं ने महाकाल मित्र मंडल के साहिल विरमानी को फोन पर सूचना देकर बताया कि उक्त महिला फूलबाई रैकवार के कोई परिजन नहीं है। तत्काल ही महाकाल मित्र मंडल के साहिल विरमानी, जेपी मिश्रा, कल्लू चौबे, प्रकाश गोस्वामी, करीम खान, इजराइल खान बेसहारा महिला के घर पर पहुंचे। विधि-विधान से हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम शव यात्रा निकाली और जटाशंकर मुक्ति धाम में टीम के सदस्यों के द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें: देखते ही देखते आग का गोला बना ट्रक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान
विज्ञापन


महाकाल मित्र मंडल के साहिल विरमानी ने बताया कि जिसका कोई नहीं है, उसकी मदद करने में मन को संतुष्टि प्राप्त होती है। हमारे महाकाल मित्र मंडल के सभी सदस्य दमोह जिले में निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए लोगों ने जूते से की पाकिस्तानी झंडे की पिटाई, पैरों तले रौंदा

महाकाल मित्र मंडल के सदस्य जेपी मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था का कार्य बिल्कुल गैर राजनीतिक रहता है। जब भी कभी ऐसी सूचना मिलती है। तो हमारे सदस्य उस व्यक्ति को अपना परिवार का सदस्य मानकर सेवा करते हैं। हमारी महाकाल मित्र मंडली ने दो दर्जन से अधिक लोगों का अंतिम संस्कार किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें