दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के ग्राम कलकुआ बंजारा टोला में खेत की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, परसा उर्फ बूचा (45) घर से कुछ ही दूरी पर स्थित खेत में मंगलवार रात फसल की रखवाली करने गया था। बुधवार सुबह उसे मृत अवस्था में खाट पर पड़ा देखा गया। परिजन मौत को हार्ट अटैक मानकर दोपहर में अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। उसी दौरान हंड्रेड डायल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें:
राजवाड़ा पर आज होगा ऐतिहासिक होलिका दहन, 300 साल पुराने बर्तनों से होगी पूजा!
दरअसल, मड़ियादो मदनटोर से बंजारा समुदाय की बारात कलकुआ बंजारा टोला आई थी। बारात मृतक के घर के समीप ही थी। कुछ बाराती रात में ही वापस लौट गए और उन्होंने युवक की फांसी से मौत की चर्चा फैला दी। हालांकि, किसी ने भी उसे फांसी लगाते नहीं देखा, लेकिन पुलिस को मृतक की गर्दन पर निशान मिले। ऐसे पुलिस ने मौत के संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हलांकि, पुलिस युवक की मौत को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं कह रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।
ये भी पढ़ें:
मां-पत्नी को पीटने और बच्चे को उठाकर फेंकने पर बेटे ने की पिता की हत्या, भाई के साथ शव ठिकाने लगाया
इधर, फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
दमोह जिले के नोहटा में बुधवार शाम नवविवाहिता सृष्टि (27) पति मदन यादव का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। गुरुवार सुबह तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिलाओं का कमाल, देखिए यह वीडियो