फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: गुबरा गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Sat, 01 Jun 2024 05:54 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

घर में पांच परिवार निवास करते थे। कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गृहस्थी का सामान जलने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। शनिवार सुबह सिग्रामपुर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
आग में जलकर गिरा छप्पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में जबेरा थाना के गुबरा गांव में शॉर्ट सर्किट से यादव परिवार के घर में आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना शुक्रवार की रात हुई, जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे। जैसे ही छप्पर गिरा परिवार के लोग जागे और स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया।

विज्ञापन


परिवार के मूलचंद यादव, दीपचंद मुकेश ने बताया, रात दो बजे के लगभग अचानक घर के ऊपर छप्पर पर आग देखी तो चीख, पुकार की आवाज से सभी एकत्रित हुए और सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया था।

बता दें कि घर में पांच परिवार निवास करते थे। कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गृहस्थी जलने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। शनिवार सुबह सिग्रामपुर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, ऐसा लगता है घर की किसी बिजली की डोरी में शॉर्ट सर्किट हुआ और घर में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें