फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह जबलपुर मार्ग पर दो कार भिड़ीं, चार गंभीर घायल, कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Fri, 21 Mar 2025 10:09 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी कार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हथनी पिपरिया गांव के पास शुक्रवार सुबह दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इधर, गुरुवार रात को दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर भी हादसा हो गया।  एक तूफान कार ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला

बलेनो और स्कॉर्पियो की भिड़ंत
नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हथनी पिपरिया गांव के पास शुक्रवार सुबह बलेनो और स्कॉर्पियो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सागर निवासी अमन राय (25) अपनी मां अनीता राय को लेकर जबलपुर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही दूसरी कार से इनकी कार की टक्कर हो गई, जिससे मां-बेटा घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार में सवार लोकेंद्र ठाकुर (40) और उनकी मां नीमा सिंह ठाकुर (60) निवासी हिनौती पुतलीघाट भी हादसे में घायल हो गए। चारों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल है। नोहटा पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचला, फिर गड्ढे में दबाया, ग्वालियर में 12 साल की मासूम 'कातिल' का कांड दहला देगा

तूफान की टक्कर से युवक मौत
हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-कटनी मार्ग पर घाट पिपरिया फुलयाउ माता मंदिर के समीप गुरुवार रात एक तूफान कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कार कटनी की ओर से आ रही थी। बांदकपुर चौकी से एएसआई राजेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान बिहारी पिता रामनाथ चौरसिया (54), निवासी वार्ड क्रमांक 15, हिंडोरिया के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये वीडियो भी देखें...

 


 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें