फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: जबलपुर हाइवे पर दो बाइक सवार आपस में टकराए, जीजा-साली सहित चार घायल; इलाज के दौरान जीजा की मौत

Sun, 12 Jan 2025 11:34 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: जबलपुर हाइवे पर दो बाइक सवार आपस में टकरा गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए, इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
सभी घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर मारुताल गांव के समीप शनिवार रात दो बाइक सवार आपस में टकरा गए, जिसमें जीजा साली सहित चार लोग घायल हो गए। 108 की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान जीजा की मौत हो गई और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है और रविवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि घटना देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के मारुताल बाईपास के समीप की है। 

जहां बाइक सवार सोनू पिता रमेश रजक 27 वर्ष निवासी हरदुआ मुड़र अपनी साली पुष्पा रजक 20  निवासी मगरोन को लेकर अपने घर हरदुआ मुडर जा रहा था। इसी दौरान मारुताल गांव के समीप सामने से आ रही बाइक में सवार भूरी गांव निवासी नीलेश पिता मानक अहिरवार 18 और बिजोरी निवासी कौशल पिता गरीबा अहिरवार 20 दोनों बाइक आपस में टकरा गई और चारों लोग घायल होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के जिला अस्पताल लाया गया। जिनका उपचार ड्यूटी डॉक्टर यूवी रेड्डी द्वारा किया गया। साथ ही घटना की जानकारी मिलते ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली। थोड़ी देर बाद इलाज के दौरान जीजा सोनू रजक की मौत हो गई। शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें