फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: जुआ फड़ पर एसपी की स्पेशल टीम की दबिश, 16 लाख रुपये जब्त; 17 आरोपी गिरफ्तार; दो पहिया वाहन जब्त

Sun, 12 Jan 2025 11:23 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: कोतवाली थाना क्षेत्र के जटाशंकर पहाड़ी के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे पुलिस ने एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश दी। जहां पर 16 लाख रुपए नकद जब्त किए गए और 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जटाशंकर पहाड़ी के पास बड़े स्तर पर जुआ संचालित हो रहा है। जिस पर एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी द्वारा एक विशेष टीम तैयार की। भारी पुलिस बल के साथ टीम ने जुआ फड़ पर दबिश दी। जहां पर 17 आरोपी जुआ खेलते पाए गए।

विज्ञापन


मौके पर पुलिस ने 16 लाख 5 हजार रुपए जब्त किए। इस दौरान 22 मोबाइल और वाहन भी जब्त किए गए। पकड़े गए सभी मसरूका की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी आरोपियों के नाम नहीं बताए गए हैं, लेकिन आरोपियों में कई नामी लोग शामिल हैं। जुआ फड़ जित्तू ठाकुर संचालित कर रहा था। कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि आरोपियों से एक कार जब्त की गई है। वाहन और भी हैं। जिन्हें एकत्रित किए जा रहे हैं।
 

दूसरे जुआ फाड़ से सात आरोपी पकड़े
शनिवार की रात ही पुलिस ने दूसरा जुआ फड़ पकड़ा। शहर के फुटेरा वार्ड तीन  में जुआ हो रहा था। जहां पुलिस ने जुआ फड़ से करीब 16000 रुपए की नगदी जब्ती के साथ 7 से 8 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है,जिन पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया पहले जुआ फड़ से 16 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। यह अभी तक का सबसे बड़ा जुआ फड़ पकड़ा गया है। मामले में ओर जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें