फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सुनार नदी में नहाने गए युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, तेज उफान में बह गया था

Mon, 15 Jul 2024 12:25 PM IST
दमोह ब्यूरो Damoh News: सुनार नदी में नहाने गए युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, तेज उफान में बह गया था

सार

इस समय नदियां उफान पर हैं, इसके बावजूद लोग नहाने के लिए नदी पर जा रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। एसडीआरएफ टीम की प्रभारी प्राची दुबे का कहना है कि युवक की खोज लगातार जारी है। सोमवार सुबह से भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
नदी में खोज करते एसडीआरएफ के जवान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक के बेलखेड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय कुंजी पिता बलराम अहिरवार रविवार सुबह सुनार नदी में नहाते समय तेज बहाव के साथ बह गया। ग्रामीणों ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद दमोह एसडीआरएफ की टीम गांव पहुंची और कुंजी को खोजने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, शाम होने तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने पर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया और अब सोमवार से फिर रेस्क्यू टीम उसे खोजने में जुटी है।
विज्ञापन

कुंजी के पिता बलराम का कहना है कि गांव के कुछ बच्चों ने घर आकर उन्हें बताया कि कुंजी पानी में डूब गया है। वह नदी में नहाने गया था और गांव के अन्य लोग भी नदी में ही नहाने आते हैं। बलराम को यह पता नहीं था कि कुंजी के साथ और कौन-कौन था। रेस्क्यू टीम लगातार उसे खोजने में लगी हुई है।

इस समय नदियां उफान पर हैं, इसके बावजूद लोग नहाने के लिए नदी पर जा रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। एसडीआरएफ टीम की प्रभारी प्राची दुबे का कहना है कि युवक की खोज लगातार जारी है। सोमवार सुबह से भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें