फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सियार के काटने से सांड हुआ पागल, गांव में दहशत, पथरिया BRC कार्यालय में मवेशियों का जमघट

Wed, 24 Jul 2024 04:20 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के पथरिया और तेजगढ़ से आवारा मवेशियों की दो तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें तेजगढ़ में सांड पागल हो गया है जो लोगों को घायल कर रहा है वहीं पथरिया के बीआरसी कार्यालय में मवेशियों का डेरा है, क्योंकि यहां समय पर कर्मचारी ही नहीं पहुंचते।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक को रोकता पागल सांड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया और तेजगढ़ से आवारा मवेशियों की दो तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें तेजगढ़ में सांड पागल हो गया है, जो लोगों को घायल कर रहा है। वहीं पथरिया के बीआरसी कार्यालय में मवेशियों का डेरा है, क्योंकि यहां समय पर कर्मचारी ही नहीं पहुंचते।
विज्ञापन


थाना तेजगढ़ अंतर्गत बीजाडोगरी गांव में एक सांड पागल हो गया है, जिसकी दहशत पूरे गांव में है। ग्रामीणों ने बताया एक महीने पहले एक पागल सियार ने ग्रामीणों पर हमला किया था और उसी ने सांड को भी काटा था जिसकी वजह से सांड पागल हो गया है। आलम यह है कि बच्चे स्कूल जाने से भी डर रहे हैं।

इंसानों और मवेशी को देखते ही मारने दौड़ता है। डर के मारे बीजाडोगरी के ग्रामीण घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। सांड कब किस पर हमला बोल दे जिसके चलते लोग घर से बाहर निकलते समय डरते हैं। मंगलवार को दो बाइक सवार को सांड ने रौंद दिया, जिससे बाइक सवार घायल होने से बच गए, लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सांड की दहशत के कारण स्कूल में पढ़ाई करने नहीं जा पा रहे। वहीं पथरिया के बीआरसी कार्यालय में करीब आधा दर्जन आवारा मवेशियों का डेरा है। बुधवार सुबह यहां बड़ी संख्या में आवारा मवेशी बैठे दिखाई दिए, क्योंकि यहां कर्मचारी कार्यालय में समय पर मौजूद नहीं होते इसलिए खाली कार्यालय को देख मवेशी घुस जाते हैं। सुबह कर्मचारी कार्यालय खोल देता है, लेकिन अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें