फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: झलोन वन क्षेत्र में सागौन तस्करी का पर्दाफाश, लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त

Fri, 13 Jun 2025 09:39 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जांच में सामने आया कि सागौन की अवैध कटाई डुकरसत्ता बीट के आरएफ कक्ष क्रमांक 156 में की गई थी और लकड़ी को स्कॉर्पियो में लोड कर जंगल के रास्ते निकाला जा रहा था। रास्ते में वाहन का टायर पंचर हो गया, जिस कारण माफिया वाहन को झलोन बीट क्षेत्र में छिपाकर भाग निकले।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो में भरी अवैध लकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के झलोन वन परिक्षेत्र में डुकरस्ता विट में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की अंजाम दिया है। वन माफिया स्कॉर्पियो वाहन से सागौन की तस्करी कर रहे थे, जिसे वन कर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। वाहन के अंदर लकड़ी की बड़ी-बड़ी सिल्लियां रखी थीं। कार्रवाई गुरुवार रात की गई।
विज्ञापन


दरअसल डुकरस्ता में सागौन के भारी भरकम पेड़ लगे हुए हैं, जिस पर माफिया की हमेशा नजर बनी रहती है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डुकरसता बीट में चार पहिया वाहन लकड़ी चोरी करने घुसा है और रात में वह निकलेगा। जानकारी लगते ही स्टॉप सक्रिय हुआ और घेराबंदी कर वाहन को जब्त कर लाखों रुपये सागौन की सिल्लियां बरामद की गईं। झलोन रेंजर सतीश मसीह ने बताया जंगल में घुसे वाहन की तलाश शुरू की गई तो सागौन की लकड़ी से भरा स्कॉर्पियो वाहन झाड़ियों के बीच छिपा हुआ खड़ा मिला गया, लेकिन आरोपी भाग निकले। बाद में रेंज स्टाप के सहयोग से वाहन को झलोन लाया गया। वहां वाहन में भरी लकड़ी की जब्ती कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों से संविलियन का लाभ, शिक्षकों की जांच में लापरवाही, आरटीआई से हुआ खुलासा
विज्ञापन


यहां हुई कटाई
माफिया ने जिस जगह सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की है वह क्षेत्र डुकरसत्ता बीट के अंतर्गत आता है। जिस जगह वाहन मिला है वह क्षेत्र झलोन बीट के अंतर्गत आता है। लकड़ियों की कटाई आरएफ कक्ष क्रमांक 156 में हुई है जो डुकरसट्टा बीट के अंतर्गत आता है। यही से लकड़ी लोड हुई। जंगली रास्ते से जा रहे स्कॉर्पियो वाहन का एक टायर पंचर हो गया था इसलिए वन माफिया वाहन को झलोन बीट में छिपाकर भाग गये थे।

ये भी पढ़ें- देशभर में चर्चा में आया भोपाल का रेलवे ओवर ब्रिज, 90 डिग्री वाले ओवर ब्रिज के डिजाइन पर उठ रहे सवाल

एक लाख से अधिक है कीमत
झलोन रेंजर सतीश मसीह ने बताया कि लगातार कटाई की सूचना मिल रही थी। गुरुवार की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली तो वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। उनके निर्देश मिलते ही वाहन की खोजबीन शुरू कर दी। जंगल के अंदर पहुंचे तो लाल रंग की स्कॉर्पियो झाड़ियों में छिपी मिली थी। उसमें सागौन की चार बड़ी-बड़ी सिल्ली भरी थी। जब्त लकड़ी की कीमत एक लाख दस हजार रुपये से अधिक है। बता दें वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में झलोन रेंज का काफी क्षेत्र और स्टाप चला गया है। पूरी रेंज में रेंजर और एक सर्किल ऑफिसर बचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें