फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शासकीय पीजी कॉलेज के कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप, प्राचार्य ने जांच समिति को सौंपा मामला

Sat, 03 May 2025 11:28 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

छात्रा ने बताया मैने हस्ताक्षर के लिए पेपर मांगा तो कर्मचारी ने घर बुलाने की बात कही। हस्ताक्षर करते समय आरोपी ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की। इस घटना के बाद वह डर गई और घर चली गई। शुक्रवार को कॉलेज पहुंचकर कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
शासकीय पीजी कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के सबसे बड़े शासकीय पीजी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कॉलेज ही कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार दोपहर की है। छात्रा पहले तो घबराई हुई थी, लेकिन शुक्रवार को वह अपने परिजनों के साथ कॉलेज पहुंची और प्राचार्य डॉ. आलोक जैन को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन


छात्रा की शिकायत के अनुसार एक मई को वो कॉलेज के जुलॉजी विभाग में पहुंची। वहां मौजूद कए कर्मचारी से मैंने हस्ताक्षर के लिए पेपर मांगा तो उसने घर बुलाने की बात कही। छात्रा ने बताया कि वह असहज हो गई और उसने सिर्फ पेपर मांगा। हस्ताक्षर करते समय आरोपी ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की। इस घटना के बाद छात्रा डर गई और तुरंत वहां से अपने घर चली गई। शुक्रवार को कॉलेज पहुंचकर कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने चेतावनी दी है कि अगर कॉलेज प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो वह एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएगी।

ये भी पढ़ें- भोपाल लव-जिहाद: मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्टल छीनने की कर रहा था कोशिश
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. आलोक जैन ने बताया कि कर्मचारी की नियुक्ति पूर्व प्राचार्य द्वारा जन भागीदारी समिति की ओर से की गई थी। उनके आने के पहले से कर्मचारी यहां पदस्थ है। छात्रा की शिकायत से जुड़े सभी दस्तावेज जांच समिति को सौंप दिए गए हैं। कॉलेज प्रबंधन की समिति मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमृतस्य मध्यप्रदेश’ की प्रस्तुति: सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की झलक से प्रभावित हुए दर्शक

बता दें पीजी कॉलेज सबसे पुराना शासकीय कॉलेज है, जिसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस कर दिया गया है। यहां शासन की ओर से छात्रों को बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। यहां पूर्व प्राचार्य द्वारा जनभागीदारी से जो नियुक्तियां की गई थीं वह शुरू से ही विवादों में रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें