फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: रात सो रही देवरानी-जेठानी को सांप ने डसा, गर्भवती महिला ऑब्जर्वेशन में भर्ती

Fri, 01 Aug 2025 05:09 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के सलैया गांव में गुरुवार रात घर में सो रही देवरानी और जेठानी को सांप ने डस लिया। गर्भवती देवरानी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। 

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद देवरानी-जेठानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के सलैया गांव में गुरुवार रात घर में सो रही गर्भवती देवरानी, जेठानी को सांप ने डस लिया। जैसे ही महिलाएं चीखीं घर के अन्य सदस्य जाग गए और घटना की जानकारी लेने पर दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है देवरानी को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
विज्ञापन


नकारी के अनुसार सलैया निवासी पार्वती पति शंकर गौड़ 25 को पहले रात के अंधेरे में सांप ने डस लिया। महिला चिल्लाई तो पति ने लाइट जलाई और पत्नी से जानकारी लेकर सांप को खोजना शुरू कर दिया। तभी गर्भवती देवरानी रश्मि पति महेश गौंड 20 को भी सांप के द्वारा डस लिया गया। दोनों महिलाओं को एक साथ सांप के डसने बाद घर में हड़कंप के हालात बन गए। परिजनों ने पहले सांप को खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजन देवरानी, जेठानी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां देवरानी के गर्भवती होने के कारण उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, ताकि महिला और गर्भ में पल रहा शिशु स्वस्थ रहे। वहीं जेठानी की सेहत में सुधार है।

ये भी पढ़ें- बच्चे को प्यार किया तो वार्डन को आया गुस्सा, कर दी छात्रा की पिटाई, दो घंटे बाद आया होश
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्प दंश की लगातार घटनाएं जिले में बढ़ती ही जा रही है। 15 दिन पहले ही तेंदूखेड़ा में सांप के डसने से एक 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। वहीं एक महिला को भी सांप ने डसा था जिसकी हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी लोगों से अपील की गई है की सर्प दंश की घटना के बाद झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े और तत्काल ही अस्पताल पहुंचे, ताकि मरीज का समय पर इलाज शुरू हो सके और उसकी जान बचाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें